शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

नेटवर्क मार्केटिंग




नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस !आज जिस तेजी से दुनिया परिवर्तन के दोरसे गुजर रही है ,उसमे सबसे बड़ा परिवर्तन व्यापार शेली मै आ रहा है !यदि सुखद भविष्य एवं आनन्दमयी जीवन की गारंटी चाहिए ,तो इस परिवर्तन को हमे स्वीकार करना ही होगा समय की मांग को देखते हुए स्वीकार करना भी चाहिए !

नोकरी (सरकारी हो या गेर सरकारी है गुलामी ?)




नोकरी एक एसा रास्ता है ,जिसमे आपको हर रोज काम पर जाना होता है ,वह भी अपने लिए नही ,किसी दुसरे के लिए काम करना होता है और उसके बदले मई आपको हर महीने कुछ पैसा मिलता है ! कुछ लोग यह कहकर जीवनभर भ्रम पाले रहते है कि हम तो सरकारी नोकरी मै है ,हमे क्या चिंता !इसमें कोई फर्क नही पड़ता कि आप सरकारी नोकरी कर रहे है या प्राइवेट !दोनों ही जगह आपकी स्थिति नोकर की होती है !हर नोकरी में आपका बोस होता है ,जो हमेशा आपको आदेश देता रहता है और आप उसकी सभी बातो में सहमती से सिर हिलाते रहते है तथा उसके हर आदेश का पालन करते रहते है !चाहे आपकी इच्छा हो या न हो ,आपको उसके आदेश का पालन करना ही होता है नोकरी करने वालो के अंदरूनी हालत पर जरा गोर कीजिये ,फिर साफ -साफ बताइए ,क्या आप अब भी इस रास्ते को स्थायी आमदनी ,तरक्की तथा जीवन में कुछ कर गुजरने का ठोस जरिया समझते है ?किसी ने कहा था ==नोकरी न तो हमे भूखा मरने देती है और न ही कामयाब होने देती है !,

गुरुवार, 25 अगस्त 2011

आग लगाना मत सीखो

लगा सको तो बाग लगाओ, आग लगाना मत सीखो। जला सको तो दीप जलाओ , हृदय जलाना मत सीखो। दिखा सको तो राह दिखाओ, पथ भटकाना मत सीखो। बिछा सको तो फूल बिछाओ, शूल बिछाना मत सीखो। पिला सको तो सुधा पिलाओ, जहर पिलाना मत सीखो। बहा सको तो प्यार बहाओ, रक्त बहाना मत सीखो। सुना सको तो गीत सुनाओ, कभी रूलाना मत सीखो। सिखा सको तो सदृकर्म सिखाओ, दुष्कर्म सिखाना मत सीखो। बना सको तो इतिहास बनाओ, मिथ्या स्वप्न देखना मत सीखो आदर्श वाक्य'' जो व्यक्ति अभाव में जीता है, वह जीवन संघर्ष के नित नये आयाम ढूंढ़ता रहता है ''

जोखिम वही ले जो दुबारा शुरू कर सके

जोखिम लिए बिना किसी की भी जिंदगी में रंग का भरना मुश्किल है. फिर भी समझदार की पहचान यही है कि वह सिर्फ उसी जगह जोखिम ले जहाँ चूक जाने पर भी दुबारा प्रयास करने के अवसर मिल सकें.
कल्पना करें कि हम एक छोटी सी कार में चल रहे हैं. हमारे सामने एक ट्रक भी चल रहा है जिससे आगे निकलने के लिए हम ओवरटेकिंग का प्रयास करेंगे. अगर एक और भी बड़ा सा ट्रक सामने से आ रहा हो तो ओवरटेकिंग का प्रयास जोखिम लेने के बराबर होगा.
अब निकल गए तो ठीक; लेकिन नहीं निकल पाए तो?
क्या हमें दूसरा प्रयास करने का मौका मिलेगा?
शायद नहीं. तो ऐसा जोखिम लेने लायक नहीं होता.
दूसरी तरफ एक बिजनेस है जो मात्र कोई एक हजार रुपये की लागत से शुरू हो जाता है. अब विचार करें कि इस बिजनेस में सफल नहीं हो पाए तो?क्या हमें दूसरा मौका नहीं मिलेगा?जरूर मिलेगा! इसीलिए मेरी दृष्टि में ऐसे प्रयास करने और जोखिम उठाने लायक हैं. नेटवर्क बिजनेस हमें ऐसे मौके आसानी से देता है.
यह एक प्रमुख कारण है कि मैं लोगों को अनिवार्य रूप से नेटवर्क बिजनेस बनाने की सलाह देता हूँ.