नोकरी एक एसा रास्ता है ,जिसमे आपको हर रोज काम पर जाना होता है ,वह भी अपने लिए नही ,किसी दुसरे के लिए काम करना होता है और उसके बदले मई आपको हर महीने कुछ पैसा मिलता है ! कुछ लोग यह कहकर जीवनभर भ्रम पाले रहते है कि हम तो सरकारी नोकरी मै है ,हमे क्या चिंता !इसमें कोई फर्क नही पड़ता कि आप सरकारी नोकरी कर रहे है या प्राइवेट !दोनों ही जगह आपकी स्थिति नोकर की होती है !हर नोकरी में आपका बोस होता है ,जो हमेशा आपको आदेश देता रहता है और आप उसकी सभी बातो में सहमती से सिर हिलाते रहते है तथा उसके हर आदेश का पालन करते रहते है !चाहे आपकी इच्छा हो या न हो ,आपको उसके आदेश का पालन करना ही होता है नोकरी करने वालो के अंदरूनी हालत पर जरा गोर कीजिये ,फिर साफ -साफ बताइए ,क्या आप अब भी इस रास्ते को स्थायी आमदनी ,तरक्की तथा जीवन में कुछ कर गुजरने का ठोस जरिया समझते है ?किसी ने कहा था ==नोकरी न तो हमे भूखा मरने देती है और न ही कामयाब होने देती है !,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें